Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsFarmers Protest Against Sugar Mill Closure Notice in Bangawa Demand Fair Treatment

चीनी मिल बंदी की नोटिस पर गन्ना किसान आक्रोशित

Mau News - - जिला गन्ना अधिकारी का घेराव कर दी चेतावनी, मिला आश्वासन चीनी मिल बंदी की नोटिस गन्ना किसान आक्रोशितचीनी मिल बंदी की नोटिस गन्ना किसान आक्रोशितचीनी म

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 19 Feb 2025 02:46 AM
share Share
Follow Us on
चीनी मिल बंदी की नोटिस पर गन्ना किसान आक्रोशित

घोसी, हिन्दुस्तान संवाद।

तहसील अंतर्गत नगर क्षेत्र के बनगांवा स्थित दि किसान सहकारी चीनी मिल की ओर से चीनी मिल बंदी की प्रथम नोटिस जारी किया गया है। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज किसानों ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना और मुख्य गन्ना अधिकारी डा.विनय प्रताप सिंह का घेराव कर अपनी मांग रखी। चीनी मिल प्रसाशन ने किसानों से उनके खेत में एक एक गन्ना रहने तक तौल जारी रहने की बात कही है।

चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना और मुख्य गन्ना अधिकारी डा.विनय प्रताप सिंह को गन्ना किसानों ने जानकारी देते हुए आक्रोश जताया कि किसानों का गन्ना अभी खेत में पड़ा है और पर्ची तक नहीं मिली है। इसके बावजूद चीनी मिल ने मिल बंदी की नोटिस जारी कर दिया है। आक्रोशित किसानों ने प्रधान प्रबंधक शैलेश अस्थाना, मुख्य गन्ना विकास अधिकारी डा.विनय प्रताप सिंह से मिलकर अपना पक्ष रखा। पर्ची न मिलने पर और मिल बंद होने पर किसानों ने खेत में गन्ना की फसल जलाने की चेतावनी भी दिया। चीनी मिल प्रबंधन ने प्रत्येक किसान की गन्ना के खरीद के बाद ही मिल बंद किए जाने का आश्वासन दिया। गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष रणजीत सिंह, डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह, विद्युत प्रकाश यादव, त्रिभुवन प्रसाद, रामप्यारे प्रजापति, तिवारी देवी, राजेश यादव, अर्पित सिंह ने समिति को दी जाने वाली अनुदान राशी देने को कहा। गन्ना विकास समिति के सचिव हरविंदर राम और आदर्श कुमार ने कुल बकाया तीन करोड़ से अधिक होने की जानकारी दी। चीनी मिल प्रबंधन ने किस्तों में भुगतान करने का भरोसा दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें