सेवानिवृत्त रजिस्ट्रार कानूनगो को दी गई विदाई
Mau News - घोसी में मंगलवार को रजिस्ट्रार कानूनगो अवनीन्द्र मणि त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें...

घोसी। तहसील सभागार में मंगलवार को रजिस्ट्रार कानूनगो अवनीन्द्र मणि त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित हुआ। उपजिलाधिकारी न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अवनीन्द्र मणि त्रिपाठी को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसील के लेखपाल, कानूनगो और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। एसडीएम न्यायिक राजेश कुमार अग्रवाल ने अवनींद्र मणि त्रिपाठी के सेवाकाल की सराहना किया। समारोह की अध्यक्षता कानूनगो संघ के अध्यक्ष पारस नाथ ने की। इस कार्यक्रम में लेखपाल संघ के अध्यक्ष अरविंद पाण्डेय, कानूनगो रामेंद्र पाण्डेय, चंद्रमा यादव, मतीन खान, लेखपाल विवेक सिंह, शनि सिंह, रितेश कुमार सिंह, आशीष वर्मा, आशीष यादव, पेशकार आशुतोष समेत बड़ी संख्या में लेखपाल, कानूनगो और तहसील स्टाफ मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।