Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsEmpowered Women Empowered India Vinita Pandey Honored at National Foundation Day Event

पूर्वांचल प्रभारी मनोनीत हुईं लोकपाल विनीता पाण्डेय

Mau News - समर्थ नारी समर्थ भारत के राष्ट्रीय स्थापना दिवस का आयोजन लखनऊ में हुआ। मऊ जनपद की विनीता पाण्डेय को प्रदेश कार्यकारिणी टीम में मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में महापौर सुष्मा खर्कवाल ने उन्हें सम्मानित...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 12 March 2025 12:56 AM
share Share
Follow Us on
पूर्वांचल प्रभारी मनोनीत हुईं लोकपाल विनीता पाण्डेय

मऊ। समर्थ नारी समर्थ भारत के राष्ट्रीय स्थापना दिवस का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापिका नीरा सिन्हा के नेतृत्व में लखनऊ में आयोजित हुआ था। कार्यक्रम में मऊ जनपद से शामिल विनीता पाण्डेय के कार्यों को देखते हुए समर्थ नारी समर्थ भारत की प्रदेश कार्यकारिणी टीम एवं पूर्वांचल के प्रभारी के रूप में मनोनीत किया गया। इस आयोजन में भारत के अनेकों जनपदों से सशक्त महिलाएं सम्मिलित हुई, जिसमे मुख्य अतिथि लखनऊ की महापौर सुष्मा खर्कवाल के हाथों जनपद मऊ की लोकपाल विनीता पाण्डेय भी सम्मानित हुईं। बता दें कि विनीता पाण्डेय विगत तीन साल में समर्थ नारी समर्थ भारत के अध्यक्ष के रूप में रहकर सामाजिक कार्य एवं महिलाओं की जागरूकता से सम्बंधित कार्य किए। विनीता पाण्डेय को मिली इस उपलब्धि से जिला इकाई के पदाधिकारियों में खुशी का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें