जयंती कार्यक्रम में सम्राट अशोक के कृतित्व का किया बखान
Mau News - इंदारा में शनिवार को पूरब शिव मंदिर पर सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सम्राट अशोक के महान कार्यों और समाज के प्रति योगदान की चर्चा की। कार्यक्रम में कई...

इंदारा। अदरी नगर पंचायत स्थित पूरब शिव मंदिर पर शनिवार की शाम सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने सम्राट अशोक को महान बताते हुए उनके कृतित्व व व्यक्तित्व का बखान करते हुए समाज के प्रति किए गए योगदान की चर्चा की। कहा कि सम्राट अशोक मौर्य वंश के महान शासक थे। शांति, अहिंसा और बौद्ध धर्म के प्रचारक के रूप में उनकी ख्याति भारत ही नहीं पूरे विश्व में रही है। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व व महान कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अमलेश निगम ने किया। इस अवसर पर नरसिंह मौर्य, सुभाष मौर्य, राम अनुज मौर्य, महेंद्र प्रसाद मौर्य, रजनीकांत मौर्य, संतोष मौर्य, ऋषिराज, शैलेंद्र मौर्य, राहुल मौर्य, अनिल मौर्य, लक्ष्मण मौर्य, सुधीर मौर्य, सुधीराम आनंद, आजाद मौर्य, सभासद सतीश मौर्य, हरिकेश, प्रिंस मौर्य, अजीत मौर्य आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।