बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Mau News - बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती रतनपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत करउत (बारी) में मनाई गई। कार्यक्रम में आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन...

पहसा। बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर की 134वीं जयंती रतनपुरा प्रखंड के ग्राम पंचायत करउत (बारी) में रविवार को समारोह पूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में बाबा साहेब की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन किया गया। इस दौरान ऊंची कूद, लंबी कूद एवं परंपरागत कुश्ती कौशल में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया। जिन्हें प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार ने अंग वस्त्र प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि मनोज कुमार तथा संचालन युवा उद्घोषक रमेश रतनपुरी ने किया। कार्यक्रम में राजेन्द्र कुमार विधायक मुहम्मदाबाद, बिच्छेलाल राजभर विधानपरिषद सदस्य, विनय कुमार आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।