तिरंगे के साथ लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
Mau News - कोपागंज नगर पंचायत में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ एक कैंडल मार्च निकाला गया। इस मार्च में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों और व्यापारिक संगठनों के सदस्य शामिल हुए। लोगों ने पाकिस्तान...

पूराघाट। कोपागंज नगर पंचायत में लोगों द्वारा जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर कैडिंल मार्च निकाला। कैंडिल मार्च में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सदस्य, व्यापारिक संगठनों के सदस्य समेत संभ्रांत नागरिक हाथों में तिरंगा और मोमबत्ती लेकर चल रहे थे। साथ ही साथ लोगों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान भाजपा नेता डॉक्टर बिरेंद्र गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही भारत सरकार द्वारा सिंधु जल समझौता स्थगित करने के कदम की सराहना किया। मनोज जायसवाल ने कहा कि समय आ गया है जब भारत सरकार पाकिस्तान को सबक सिखाए। कैंडल मार्च के दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी मौलवी अफरोज आलम ने कहा आतंकी हमले ने पूरी मानवता को शर्मशार करने का काम किया है। आतंकवाद के खिलाफ सभी लोग एकजुट हैं। कैंडल मार्च में स्वतंत्र कुमार गुप्ता, शमीम अहमद, संजीव गुप्ता, विनोद गुप्ता, विकास वर्मा, शमशाद ,बबलू पटवा आदि लोग शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।