Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBSS Parshuram Sena Expands with New Appointments in Mau District
बीएसएस परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष बने मुनिन्द्र मिश्रा
Mau News - पूराघाट में ब्राह्मण समाज के लिए कार्यरत बीएसएस परशुराम सेना ने मऊ जनपद के लिए नए पदाधिकारियों का चयन किया है। मुनिन्द्र कुमार मिश्रा को जिलाध्यक्ष और आलोक पांडेय को युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष...
Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 14 May 2025 12:40 AM

पूराघाट। ब्राह्मण समाज के हित में कार्यरत संगठन बीएसएस परशुराम सेना द्वारा संगठन विस्तार के क्रम में पदाधिकारियों का चयन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनाथ पाण्डेय एवं प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत कुमार पाण्डेय ने मुनिन्द्र कुमार मिश्रा को मऊ जनपद का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। आलोक पांडेय को युवा मोर्चा का तहसील अध्यक्ष मनोनीत किया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है। संगठन को विश्वास है कि ये नियुक्तियां बीएसएस परशुराम सेना को नई दिशा और गति प्रदान करेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।