BJYM Bike Rally Celebrates 8 Years of Yogi Government in Mau बाइक रैली निकाल परियोजनाओं का किया अवलोकन, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBJYM Bike Rally Celebrates 8 Years of Yogi Government in Mau

बाइक रैली निकाल परियोजनाओं का किया अवलोकन

Mau News - भाजपा युवा मोर्चा ने योगी सरकार के आठ साल पूरे होने पर बाइक रैली निकाली। जिलाध्यक्ष हेमंत राय के नेतृत्व में रैली में कार्यकर्ताओं ने सरकारी योजनाओं का अवलोकन किया। रैली का समापन गायघाट महादेव मंदिर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊWed, 2 April 2025 01:30 AM
share Share
Follow Us on
बाइक रैली निकाल परियोजनाओं का किया अवलोकन

मऊ। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने योगी सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में बाइक रैली निकाली। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय के नेतृत्व में निकली रैली में कार्यकर्ताओं ने सरकारी परियोजनाओं का अवलोकन किया और सरकार की योजनाओं को लोगों को बताया। रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। रैली गाजीपुर तिराहा से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण कर गायघाट महादेव मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यकर्ताओं ने राजकीय महिला आईटीआई, स्पोर्ट्स स्टेडियम , गायघाट सहित अन्य परियोजनाओं का अवलोकन किया। कार्यकर्ताओं ने रास्ते भर 'योगी सरकार के आठ साल-बेमिसाल' और 'भारत माता की जय' के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास कार्यों में एक नई परंपरा स्थापित की है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष हेमंत राय ने प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्षों में प्रदेश में शांति और सुरक्षा के साथ विकास की नई मिसाल कायम हुई है। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, प्रतीक जायसवाल, सोनू सोनकर , राघवेंद्र प्रताप सिंह , प्रभात राय, राघवेंद्र बघेल आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।