Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मऊBJP Membership Drive in Madhuban Hundreds Join under AK Sharma s Initiative

सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

मधुबन में नगर विकास मंत्री एके शर्मा की पहल पर भाजपा सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने भाजपा में सदस्यता ली। उन्होंने कहा कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 10 Sep 2024 06:55 PM
share Share

मधुबन। नगर विकास मंत्री एके शर्मा के पहल पर नगर पंचायत के शहीद स्मारक पर पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया के संयोजन में भाजपा सदस्यता अभियान कैम्प का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों महिला पुरूषों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण किया। पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने कहा कि भाजपा के नीतियों से प्रभावित होकर लोग सदस्य बन रहे हैं। भाजपा सरकार में सभी जाति धर्म के हितों की रक्षा संभव है। किसान, व्यापारी, युवा , महिलाएं सभी को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शुभम सिंह ने कहा भाजपा सरकार में समाज के अंतिम व्यक्ति को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। योगी मोदी सरकार के डबल इंजन को रफ्तार देने के लिए आम जन मूड बना चुकी है। सदस्यता अभियान से जुड़कर भाजपा को मजबूत करने में जुटी है। मंडल महामंत्री राहुल दीक्षित ने सदस्यता अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सरकार के योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर बलवंत चौधरी, संदीप शर्मा, जयकिशन साहू, राकेश गुप्त, गिरिजा शंकर मौर्य, अशोक मद्धेशिया, अखिलेश, रोहित मद्धेशिया, मोनू आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें