Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBJP Launches Awareness Campaign for Waqf Amendment Act 2025 in Mau

वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती : क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

Mau News - भारतीय जनता पार्टी ने मऊ में वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 के लिए जन जागरण अभियान शुरू किया। कार्यक्रम में वक्फ के बारे में जानकारी दी गई और प्रेस वार्ता आयोजित की गई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊMon, 28 April 2025 12:48 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ संशोधन बिल से असहाय मुसलमान को मिलेगी मजबूती : क्षेत्रीय उपाध्यक्ष

मऊ। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को वक्फ संशोधन अधिनियम 2025 को लेकर जन जागरण अभियान चलाया। इसके बाद नगर क्षेत्र के भुजौटी स्थित एक प्लाजा संगोष्ठी भी आयोजित हुई। कार्यक्रम में वक्फ के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। साथ ही प्रेस वार्ता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अरविंद जायसवाल ने कहा कि मोदी सरकार ने वक्फ संशोधन लाकर असहाय मुस्लिमों को बड़ी राहत दी है। इससे उन्हें मजबूती मिलेगी। वर्तमान अधिनियम वक्फ प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी मनमाने ढंग से संपत्ति अधिग्रहण को रोककर धार्मिक स्वतंत्रता और समानता को आगे बढ़ाया जाएगा। कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष वक्फ संशोधन को लेकर भ्रांति फैलाने पर लगी हुई है। वक्फ के नाम पर भू माफिया अपना व्यक्तिगत लाभ साधते थे। लेकिन अब सरकार ने वक्फ संशोधन करके भू माफिया और दबंगों की कमर तोड़ दी है। यह अधिनियम बोहरा और आगाखानी मुसलमानों के अधिकारों को मान्यता देगी। गलत वक्फ दावों के खिलाफ आदिवासियों की अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। संरक्षित स्मारक वक्फ के दायरे से बाहर होंगे, इस अधिनियम के माध्यम से महिलाओं के अधिकार में वृद्धि होगी। जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने कहा कि पूर्व में बना वक्फ बोर्ड ताकतवर लोगों के लिए हथियार बन गया था। जिसका उसके पदाधिकारी अपनी सुविधानुसार दुरुपयोग करते थे। नए सुधार से पूर्व की गलतियों को सुधारकर जनहित के कार्य किए जाएंगे। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मौलाना तहरीर चतुर्वेदी ने कहा कि वक्फ अधिनियम 2025 ने हमारे तबके के कमजोर लोगों को नया जीवन दिया है। वक्फ बोर्ड का सुधार देश के लिए अति आवश्यक था। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री राघवेंद्र राय शर्मा ने किया। इस दौरान नूपुर अग्रवाल, संतोष सिंह, संजय पांडेय, आनंद प्रताप सिंह, मुन्ना गुप्ता, प्रवीण सिंह, संगीता द्विवेदी, अनिल श्रीवास्तव, कृष्ण कांत राय, अली मोहम्मद फिरोज, अवधेश सोनकर, मनीष मद्धेशिया, आकाश मल्ल, ज्योति सिंह, अंजनी सिंह, नीतीश गोंड, दयाशंकर श्रीवास्तव, यशपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें