Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsBJP Advocates One Nation One Election for National Development

भाजपा नेताओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के बताए फायदे

Mau News - भाजपा ने फतहपुर मंडाव में एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे बताए। विधायक रामबिलास चौहान ने इसे देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। जिला महामंत्री राकेश मिश्र ने सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में प्रबुद्ध...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 22 April 2025 01:34 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा नेताओं ने एक राष्ट्र-एक चुनाव के बताए फायदे

मधुबन। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर सोमवार को भाजपा की ओर से फतहपुर मंडाव ब्लाक सभागार में विधायक रामबिलास चौहान और पांती रोड स्थित एक विद्यालय में प्रबुद्ध वर्ग समागम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे बताए गए। विधायक रामबिलास चौहान ने कहा कि सरकार देश के विकास को बल प्रदान करने के लिए वन नेशन वन इलेक्शन का प्रस्ताव सुझाया है। इसमें देशवासियों को बढ-चढ़कर हिस्सेदारी सुनिश्चित करना चाहिए। जिला महामंत्री राकेश मिश्र कौशिक ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देशहित में बड़ा कदम है। इसमें लोगों को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए। प्रबुद्ध वर्ग के लोग जन-जन तक एक राष्ट्र-एक चुनाव के फायदे पहुंचाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा, एक राष्ट्र-एक चुनाव पर पूरे देश में सहमति बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने की। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण कुंवर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से सरकारी पैसे, समय और संसाधनों की बचत होगी। कार्यक्रम संयोजक राहुल दीक्षित ने कहा कि नई व्यवस्था से विकास कार्यों में बार-बार उत्पन्न होने वाली बाधा से मुक्ति मिलेगी। मौके पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, नीतिश तिवारी, शुभम तिवारी, सन्नी मल्ल, गौतम गुप्त आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें