Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराWoman Accuses BJP Leader of Land Fraud and Gang Rape in Mathura

महिला ने 10 लाख रुपये हड़पने और दुष्कर्म का लगाया आरोप

मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र की एक महिला ने भाजपा नेता पर दस लाख रुपये हड़पने और सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उच्चाधिकारियों की अनदेखी से अपराधियों के हौंसले बढ़ गए हैं, और उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराTue, 17 Sep 2024 07:33 AM
share Share

मथुरा थाना जैंत के एक गांव निवासी एक महिला ने क्षेत्र के एक भाजपा नेता पर जमीन के नाम पर दस लाख रुपये हड़पने के साथ सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शिकायत पर उच्चाधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं, इससे अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। महिला का कहना है कि उसे और उसके बच्चे को जान का खतरा बना हुआ है। महिला ने शिकायत में कहा है कि थाना जैंत क्षेत्र के रहने वाले लोगों ने जमीन के नाम पर दस लाख रुपए ले लिए। जब उन्होंने जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए कहा तो आना कानी करने लगे। बताया कि एक दिन वह आरोपियों के घर गई तो सभी ने हथियारों के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें