Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsVibrant Procession Celebrates Lord Parshuram with Floats and Musical Bands

भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजी राधारानी की नगरी

Mathura News - कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिसमें कई झांकियां और बैंडबाजे शामिल थे। यह यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर विभिन्न मोहल्लों से होती हुई वापस आई। ब्राह्मण समाज के युवाओं...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 5 May 2025 03:57 AM
share Share
Follow Us on
भगवान परशुराम के जयकारों से गूंजी राधारानी की नगरी

कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा दर्जनों झांकी व बैंडबाजों के साथ धूमधाम से निकाली गयी, जिसका मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। रविवार को रामलीला मैदान से शोभायात्रा प्रारंभ होकर मिश्रा मोहल्ला, साक्षी गोपाल, राधा रानी परिक्रमा, जवाहर चौक, जोशी गली, स्टेट बैंक तिराहे होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। नगर के विद्वान, संत, ब्राह्मणों द्वारा भगवान परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डाला गया। परशुराम शोभायात्रा के प्रारंभ में भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। भगवान परशुराम के स्वरूप को घोड़े की बग्घी पर विराजमान किया गया। ब्राह्मण समाज के युवाओं ने अखाड़ेबाजी कला का प्रदर्शन किया।

शोभायात्रा में आकर्षण का केंद्र भगवान परशुराम की झांकी के साथ राधा-कृष्ण, शिव परिवार, कृष्ण-सुदामा, राम दरबार व चाणक्य आदि की झांकियां रहीं। इस मौके पर गोविंद गोस्वामी, गुड्डू मिश्रा, राम जोशी, भोला दुबे, देवेंद्र कौशिक, चंद्र विनोद कौशिक, अशोक कुमार, कान्हा गोस्वामी, धीरज कौशिक, वेदांत गोस्वामी, तुषार जोशी, देवदत्त मिश्रा, बालू बाबा, कन्हैया जोशी, मोहन काका, लक्ष्मीकांत मिश्रा, सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें