Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsTragic Accidents in Chhata Two Lives Lost in Separate Incidents

छाता क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो की मौत

Mathura News - थाना छाता क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अगल स्थान पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो यी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSun, 6 April 2025 02:40 AM
share Share
Follow Us on
छाता क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में दो की मौत

थाना छाता क्षेत्र में शुक्रवार रात दो अलग-अगल स्थान पर हुए हादसों में दो लोगों की मौत होयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। शुक्रवार रात जीवन लाल निवासी सिनरौल, लखीमपुर खीरी, हाल पता ट्रांसपोर्ट नगर, हाइवे बाइक से मां नरी सेमरी देवी के दर्शन करने गया था। देर रात करीब एक बजे बजे वह दर्शन करने के बाद वापस बाइक से लौट रहा था। अकबरपुर ओवर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार को केडी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं दूसरी घटना रात करीब दो बजे अकबरपुर से आगे चौधरी ढाबे के सामने हुई। वहां डीसीएम और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। इसके चलते ट्रक क्लीनर सुखवीर सिंह निवासी नगला ग्वालियर, थाना हरांव, फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मृतक सुखवीर वेट ट्रांसपोर्ट से सामान पहुंचाने का कार्य करते थे। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गये। पुलिस ने बाइक व ट्रक को केडी चौकी पर खड़ा करा दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें