ट्रैक्टर की टक्कर से महिला की मौत
Mathura News - मथुरा में एक महिला सुशीला देवी की ट्रैक्टर से टकराने के बाद मौत हो गई। वह अपने बेटे के साथ बाजार जा रही थीं जब यह दुर्घटना हुई। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन...

मथुरा। थाना हाईवे के अंतर्गत पालीखेड़ा रोड पर गुरुवार को ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। गुरुवार को बलदाऊ सिटी, नौगांव, हाइवे निवासी महिला सुशीला देवी (47) अपने बेटे शनि के साथ बाजार आयी थीं। गैस चूल्हे का पाइप अन्य सामान लेकर गांव लौट रही थीं, तभी गांव पालीखेड़ा के समीप स्कूल के सामने ट्रैक्टर चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गयीं। उसे बेटे ने उपचार के लिये निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उनकी उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।