Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराTheft of Crash Barriers on Govardhan Bypass Road in Mathura

सड़क किनारे से चोरी हुए क्रश बैरियर

गोवर्धन में नवनिर्मित बाईपास रोड किनारे से अज्ञात चोर क्रश बैरियर चोरी कर ले गए हैं। अभियंताओं ने इसकी तहरीर थाना गोवर्धन पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 17 Aug 2024 06:50 PM
share Share

मथुरा। गोवर्धन में नवनिर्मित बाईपास रोड किनारे से चोर क्रश बैरियर चोरी कर ले गए हैं। अभियंताओं ने इसकी तहरीर थाना गोवर्धन पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा गत वर्ष ही गोवर्धन में गिरिराज परिक्रमा मार्ग के बाहरी हिस्से में राधाकुंड एवं गांठौली बाईपास का निर्माण किया था। यहां तीव्र मोड़ वाले स्थानों पर विभाग ने सड़क के दोनों ओर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए क्रश बैरियर लगाए थे। इसमें से करीब 300 मीटर क्रश बैरियर को चोर उखाड़ ले गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं लग सका है। इसे लेकर अवर अभियंता राहुल शर्मा ने थाना गोवर्धन में तहरीर दी है। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

अधिशाषी अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह बेहद पुराना मामला है। इसकी तहरीर दी गई है। इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी कराई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें