Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsShooting Incident in Ahmad Village Youth Injured Police Search for Suspects

घर के बाहर सो रहे युवक में मारी कार सवारों ने गोली, बहन समेत घायल

Mathura News - गांव अहमल में शनिवार रात एक युवक को कार सवारों ने गोली मार दी। युवक की जांघ में गोली लगी, जबकि उसकी बहन के हाथ पर रगड़ते हुए गोली निकली। युवक को मथुरा अस्पताल भेजा गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 28 April 2025 03:26 AM
share Share
Follow Us on
घर के बाहर सो रहे युवक में मारी कार सवारों ने गोली, बहन समेत घायल

थाना मगोर्रा के अंतर्गत गांव अहमल में शनिवार रात घर के बाहर सो रहे युवक को कार सवारों ने गोली मार दी। इसके चलते भाई के पैर में गोली लगने के बाद बहन के हाथ पर रगड़ते हुए चली गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस दौरान लोगों ने भाई-बहन को उपचार के लिये मथुरा अस्पताल भिजवाया। हालत चिंताजनक होने पर आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। शनिवार रात गांव अहमल, मगोर्रा निवासी विश्वेन्द्र उर्फ अंकित अपने घर के बाहर सो रहा था। उसके बराबर में चारपाई पर बहन आदि परिजन सो रहे थे। बताते हैं कि रात करीब साढ़े दस बजे कार सवार युवकों ने अंकित को गोली मार दी। गोली युवक की जांघ में लगने के बाद बहन के हाथ से रगड़ते हुए निकल गयी। इससे चीख पुकार मच गयी। गोली मारने के बाद कार सवार भाग गये। रात में घर पर सोते युवक को गोली मारने की जानकारी होने पर गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। युवक के परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को उपचार को अस्पताल भिजवाया। बताते हैं कि युवक की हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली।

प्रभारी निरीक्षक मगोर्रा प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को लोकल इंटेलीजेंस की मदद से कार सवारों के अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। कार सवार गोली मारने वाले आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें