Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsSerious Accident on Yamuna Expressway Tata Magic Crashes into Divider Driver Injured

डिवाइडर से टकराई गाड़ी, चालक घायल

Mathura News - थाना नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक डिवाइडर से टकरा गयई। इसके चलते गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराWed, 19 Feb 2025 02:41 AM
share Share
Follow Us on
डिवाइडर से टकराई गाड़ी, चालक घायल

थाना नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित होकर टाटा मैजिक डिवाइडर से टकरा गई। इसके चलते गाड़ी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भिजवा कर गाड़ी को सड़क से हटवाया। थाना प्रभारी निरीक्षक नौहझील शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार रात टाटा मैजिक चालक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। बताते हैं कि एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 65 पर बंद बाडी युक्त टाटा मैजिक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इसके चलते गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी और उसका चालक आदर्श निवासी जसराना, फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल एम्बुलेंस की मदद से उपचार के लिये सीएचसी नौहझील भिजवाया गया। वहीं क्षतिग्रस्त गाड़ी को रोड से हटवाया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें