तीसरे दिन भी नहीं मिला डूबा युवक
तीसरे दिन भी नहीं मिला डूबा युवकतीसरे दिन भी नहीं मिला डूबा युवकतीसरे दिन भी नहीं मिला डूबा युवकतीसरे दिन भी नहीं मिला डूबा युवक
थाना बलदेव के अंतर्गत नगला अर्जुन निवासी देवेंद्र कुमार का तीसरे दिन भी यमुना में पता नहीं चल सका। देवेंद्र की पत्नी, बच्चों का रोकर बुरा हाल है। देवेंद्र पर तीन बच्चे हैं। पीएसी की टीम सुबह से देर रात्रि तक यमुना नदी के घाटों पर लगी रही। वहीं बलदेव थाने के जवानों ने यमुना नदी में पीएसी के डेढ़ दर्जन बाटालियन के साथ अकोस बांगर तक छान बीन की। परंतु कोई सफलता नहीं मिली। ग्राम प्रधान सरोज देवी के प्रतिनिधि बंटी ने बताया कि दो दिन से पूरे गांव में सन्नाटा है। आज टीम में बलदेव थाना प्रभारी प्रभारी त्रिलोकी सिंह, एसआई प्रदीप कुमार, मोहित कुमार, नरवेंद्र सिंह के साथ पीएसी के जवान मौजूद रहे। जिन्होंने यमुना नदी में काफी दूर तक खोज बीन की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।