Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराSants Organize Plantation Drive and Feast at Kilol Bihari Ashram in Govardhan

संत-महंतों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

गोवर्धन में राधाकुंड मार्ग पर किलोल बिहारी आश्रम में संत महंतों ने पौधरोपण कर भंडारा लगाया। सौमोती अमावस्या पर महंत यदुनाथ शरण बाबू बाबा ने आयोजन किया। संतों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर नीम,...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 2 Sep 2024 06:15 PM
share Share

गोवर्धन में राधाकुंड मार्ग पर किलोल बिहारी आश्रम पर संत महंतों ने सोमवार को पौधरोपण कर भंडाया लगाया। यहां संतों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे। संतों के सामूहिक भंडारे में उन्हें दक्षिणा भी प्रदान की गई। सौमोती अमावस्या पर प्राचीन किलोल बिहारी आश्रम के महंत यदुनाथ शरण बाबू बाबा ने भंडारे का आयोजन किया। भंडारे में क्षेत्र के संत महंत बुलाए गए। भंडारे से पूर्व संतों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके साथ ही संतों ने आश्रम के समीप सड़क किनारे नीम, पाकर, जामुन, कदंब आदि के पौधे रोपे। सुंदर धाम आश्रम के महंत नारायण दास महाराज ने कहा कि पौधरोपण ही ब्रज की पहचान है। ब्रज में हरियाली बचाने के लिए संतगण संकल्पित हैं। मंहत यदुनाथ शरण महाराज ने कहा कि आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें