संतों के आशीर्वाद से होगा श्रीकृष्ण मंदिर निर्माण : महेंद्र प्रताप
Mathura News - श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप के बीच व

अयोध्या में भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जल ग्रहण करा उनका उपवास तुड़वाने वाले श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज से श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने फोगला आश्रम में मुलाकात की। दोनों के मध्य करीब आधे घंटे हुई वार्ता के केंद्र में श्री कृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह मस्जिद का विवाद रहा। स्वामी ने मुक्ति न्यास अध्यक्ष को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि चिंता न करें। जल्द इसे भी देखा जाएगा। श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंददेव गिरी महाराज की वृंदावन के फोगला आश्रम में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है।
न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने स्वामी को बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन है। इसपर भगवान श्रीकृष्ण का एक विशाल मंदिर बना था, जिसको आक्रांता मुगल औरंगजेब ने ध्वस्त कराकर करीब ढाई एकड़ हिस्से में मस्जिद का निर्माण करवाया था। मस्जिद श्रीकृष्ण जन्मभूमि (मूल गर्भ गृह) के ऊपर बनी हुई है। इसे वहां से हटवा कर उस स्थान पर एक विशाल भव्य मंदिर निर्माण कराने की मांग को ले कर न्यायालय मुकदमा विचाराधीन है और वह उस मुकदमा के वादी हैं। स्वामी गोविंददेव महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट से कोर्ट द्वारा अब तक इस मामले को लेकर के दिए गए एक एक आदेश निर्देशों की भी जानकारी ली और जन आंदोलन की स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।