चाकू-तमंचा समेत दो युवक दबोचे
Mathura News - बरसाना के थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस ने गश्त के दौरान राजेश को गिरफ्तार किया, जिसके पास चाकू था। वहीं, गोवर्धन के थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा...

थाना प्रभारी निरीक्षक बरसाना अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि शुक्रवार रात उप निरीक्षक राहुल सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी रात करीब सात बजे पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव गिडोह रोड पर पुलिया के मसीप से राजेश निवासी नगला बीच, लौहरवारी, बरसाना को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चाकू बरामद किया। वहीं दूसरी ओर थाना प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार रात उप निरीक्षक हरेन्द्र मलिक पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। तभी रात करीब पौने नौ बजे जमुनावता चौराहे के पास महमदपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान भगवान सिंह निवासी पालई, गोवर्धन को पकड़ा। उसके कब्जे से तमंचा,कारतूस बरामद कर चालान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।