Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराPolice Arrest Seven Injure Three in Encounter with Robbery Gang in Govardhan Area

गोवर्धन क्षेत्र में मुठभेड़ में गोली लगने से तीन घायल, सात पकड़े

बुधवार रात गोवर्धन क्षेत्र में पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की डकैती की योजना बनाते बदमाशों से मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हो गए और सात को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 29 Aug 2024 07:16 PM
share Share

थाना गोवर्धन क्षेत्र में बुधवार रात गश्त के दौरान इलाका पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम की डकैती की योजना बनाते शातिरों से मुठभेड़ हो गयी। इस दौरान पैर में गोली लगने से तीन बदमाश घायल हो गये। इनके सहित सात बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार रात प्रभारी निरीक्षक गोवर्धन विनोद बाबू मिश्रा, स्वाट प्रभारी अभय शर्मा, सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा ने बुधवार देर रात कृष्ण सुदामा गोशाला के सामने वाली रोड, गोवर्धन के समीप डकैती की योजना बना रहे बदमाशों की घेराबंदी की। पुलिस को देख शातिरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में तीन शातिर घायल हो गये। इनके चार और साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया मुठभेड़ के दौरान शातिर राजेश्वर राय निवासी गांव पिपरया, पलनवा, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण बिहार, सुनील राय निवासी आनंद सागर, भिलाई, मोतिहारी पूर्वी चंपारण बिहार और मोहन नट निवासी गांव पुखरिया, कंगली, पश्चिमी चंपारण, बिहार घायल हो गये। इनके साथ लोरी निवासी गांव पुरंदरा, भेलवा, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार, सुनील राय निवासी गांव आनंद सागर, पिपरया, भिलाई, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार, रमेश यादव निवासी गांव लौकरिया, पलनवा, मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार और अजय पासवान निवासी गांव रसूलपुर, इंद्रा नगर, रामगढ़, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश को पीछा कर गिरफ्तार किया है।

यह सामान किया बरामद

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से पुलिस टीम ने तीन तमंचा, कारतूस, इनोवा, 20200 रुपये, आदि बरामद किये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें