Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराNew Circle Rates Proposed in Mathura Before Implementation

विप्रा की कालोनियों में सर्किल दरों के लिए सर्वे शुरू

मथुरा में जमीनों के नए सर्किल रेट लागू होने से पहले प्रस्तावित सूची का प्रकाशन होगा। इसमें मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की कॉलोनियों का सर्वे कर सर्किल रेट जारी किया जाएगा। सुझावों और आपत्तियों पर...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 16 Sep 2024 01:00 PM
share Share

मथुरा में जमीनों के नए सर्किल रेट लागू होने से पहले प्रस्तावित सूची का प्रकाशन होने जा रहा है। प्रस्तावित सूची में संशोधन किया जा रहा है। इस सूची में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की अधिकृत और अनाधिकृत कालोनियों का सर्वे कराकर सर्किल रेट जारी किए जाएंगे। सूची के प्रकाशन के बाद आने वाले सुझावों और आपत्तियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की वृंदावन स्थित रुक्मणी विहार आवासीय कालोनी और चैतन्य विहार आवासीय कालोनी के आवंटित हुए प्लाटों की बिक्री के बाद उप निबंधन कार्यालय और राजस्व विभाग को सूची में परिवर्तन करने के लिए मजबूर कर दिया है। यहां वर्ष 2023 में लगभग 20 हजार रुपए प्रतिगज के हिसाब से जारी किए गए सर्किल रेट से कई गुना रेट पर प्लाटों के आवंटन हुए, वहीं बीते लगभग एक वर्ष के अंर्तराल में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की एप्रूव्ड कॉलोनियों में सर्किल रेट से कई गुना रेट पर प्लाटों की बिक्री हो रही है। इन रेट के आधार पर वर्तमान में खरीद-फरोख्त हो रही है। इसलिए इन कॉलोनियों में सर्किल रेट वृद्धि की फिर समीक्षा की जा रही है। उप निबंधन कार्यालय ने एमवीडीए से 45 एप्रूव्ड कालोनियों की सूची मांगी गई है। इन कालोनियों का सर्वे कराया जा रहा है, इसके आधार पर सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची को अपडेट किया जा रहा है। अपडेट होने के बाद प्रस्तावित सूची को सार्वजनिक किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें