Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsHolika Dahan Celebration and Honor Ceremony by All India Brahmin Mahasabha

होली मिलन में सुपानिया व रमाकांत सम्मानित

Mathura News - अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन एवं सम्मान समारोह कृष्णा नगर में संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण किया गया। होली के रसिया प्रस्तुत किए गए और फूलों की होली खेली...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 10 March 2025 03:51 AM
share Share
Follow Us on
होली मिलन में सुपानिया व रमाकांत सम्मानित

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा का होली मिलन एवं सम्मान समारोह महेश चंद शुक्ला की अध्यक्षता में कृष्णा नगर बृज बिहारी शर्मा के हाल में संपन्न हुआ। समारोह में सर्वप्रथम रमाकांत गोस्वामी सर्वोदय ब्राह्मण विकास संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, महेश चंद शुक्ला, विष्णु दत्त शर्मा, कृष्ण कुमार दीक्षित ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्रपट पर माल्यार्पण किया। देवी चरण शर्मा ने होली के रसिया सुनाए। फूलों की होली खेली गई। इस मौके पर महासभा के बृज प्रांत अध्यक्ष रमाकांत गोस्वामी एवं जिलाध्यक्ष पद पर जगदीश सुपनिया को पुन: चुने जाने पर बृज बिहारी शर्मा, रोहित शर्मा, देवी चरण शर्मा, नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, भगवती प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से दुशाला ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर सुभाष चंद्र शर्मा, विष्णु दत्त शर्मा, मंगल, वीर शर्मा, योगेश उपाध्याय, भगवती प्रसाद शर्मा आदि थे। संचालन योगेश उपाध्याय ने किया ।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।