Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराGrand Mahabhishek Ceremony for Giriraj Maharaj in Mathura with 56 Offerings

गिरिराज महाराज का पंचरत्नम महाभिषेक कर निहाल हुए भक्त

क्रॉसर-सप्त नदियों के जल व जड़ी बूटियों से हुआ महाअभिषेक गिरिराज महाराज का पंचरत्नम महाभिषेक कर निहाल हुए भक्तगिरिराज महाराज का पंचरत्नम महाभिषेक कर नि

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 16 Sep 2024 07:10 PM
share Share

मथुरा। गिरि तहलटी जहां गिरिराज धरण की जय जयकार से गूंजता रहा, वहीं यमुना, गंगा, गोदावरी, बह्मपुत्र, चिनार, कृष्ण, अलखनंदा के पवित्र जल दूध, दही, शहद व जड़ी बूटियों से गिरिराज महाराज का पंचरत्नम महाभिषेक सम्पन्न हुआ। ग्वाल और सखी रूप बने श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से अभिषेक कर आरती की। श्री गिरिराज सेवा समिति परिवार द्वारा आयोजित छप्पन भोग उत्सव की पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रोच्चरण के मध्य आचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पंडित माखन लाल चतुर्वेदी ने महाभिषेक सम्पन्न कराया। गोपी स्वरूप धारण कर महिलाएं एवं ग्वाल रूप धारण करते समिति परिवार के सदस्य गाजे बाजे के साथ छप्पन भोग स्थल पर अभिषेक करने को पहुंचे। समिति परिवार के सदस्यों द्वारा महाभिषेक कर भगवान गिरिराज महाराज को छप्पन भोग का न्योता दिया है। इससे पूर्व समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने पंचामृत अभिषेक किया। मुख्य यजमान राजू सराफ, पंकज जौहरी ने कलश पूजन किया। अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, नीरज गोयल, मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग, दिनेश सादाबाद, राजेन्द्र सराफ, भगवानदास खण्डेलवाल, कन्नू सर्राफ, हरीश गिलट, देवेश सरन सर्राफ, संजय जिंदल, महावीर अग्रवाल, राकेश गर्ग, हरीश गिलट, विनय अग्रवाल, संजय चौधरी, तुषार हाथी वाले, अंकित बंसल, बांके सोनी, कपिल अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अनमोल बंसल, अरविंद विसावर आदि ने गिर्राज महाराज का अभिषेक किया।

छप्पन भोग आज

17 सितम्बर मंगलवार को अनंत चतुर्दशी को छप्पन भोग के लिए गोवर्धन की गिरि परिक्रमा रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठी है। इस बार गिरिराज सप्त रत्नों से सजे रथ पर राधा रानी के साथ दर्शन देंगे। शुद्ध गाय के घी से बने 21 हजार किलो प्रसाद से सजने वाले छप्पन भोग में सोने के वर्क के व्यंजन भी शामिल हैं। प्रभु का श्रंगार राजाधिराज रूप में पंडित शरद मुखिया करेंगे। गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने भक्तों को दुर्लभ दर्शनों के लिए आमंत्रित किया है।

फोटो-20-गिरिराज महाराज के जयकारे लगातीं महिलाएं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें