जेल में बंदियों के बीच होगी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
Mathura News - जिला कारागार में बंदियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सभी बैरकों से बंदियों का चयन कर ग्रुप बनाकर प्रतियोगिता कराई जाएगी। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।...

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके लिए सभी बैरकों से बंदियों का चयन किया गया है। विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। बंदियों का मानसिक तनाव कम करने तथा उनके बौद्धिक स्तर को बढ़ाने के लिए उनके बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए जेल की प्रत्येक बैरक से बंदियों का चुनाव किया जा रहा है। इसके बाद सभी के ग्रुप बना कर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई जाएगी। बंदियों को प्रोत्साहित करने के लिए उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अंशुमन गर्ग ने बताया कि बंदियों के बीच सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। इसके लिए सभी बैरकों से टीम का चुनाव किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले विजय बंदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बंदी जेल पुस्तकालय से पुस्तक लेकर तैयारी करने में जुटे हैं। जेल शिक्षक द्वारा बंदियों का सहयोग किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।