Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराDevotee s Gold Chain Stolen at Banke Bihari Temple Case Filed

बांकेबिहारी मंदिर से डेढ़ लाख की चेन चोरी

बांकेबिहारी मंदिर से डेढ़ लाख की चेन चोरीबांकेबिहारी मंदिर से डेढ़ लाख की चेन चोरीबांकेबिहारी मंदिर से डेढ़ लाख की चेन चोरीबांकेबिहारी मंदिर से डेढ़ लाख क

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराFri, 6 Sep 2024 08:26 PM
share Share

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आये श्रद्धालु की मंदिर परिसर से सोने की चेन चोरी हो गई। श्रद्धालु ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। नोएडा के गांव अगाहपुर निवासी उमेश कुमार गुप्ता पुत्र अम्बालाल साह 24 अगस्त को बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने के लिये आये थे। दर्शन के दरम्यान उनके गले में पहनी करीब ढाई तोला सोने की चेन किसी ने चोरी कर ली। कुछ देर बाद श्रद्धालु को चेन चोरी हो जाने का आभास हुआ तो आसपास खोजबीन की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद वह बांकेबिहारी मंदिर चौकी पहुंचे और तहरीर दी। गुरुवार को पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें