Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराAssessment of Rain Damage in Mathura Authorities Respond to Farmers and Homeowners

ब्लॉक प्रमुख ने जाना क्षेत्रीय किसानों का हाल

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में हालिया बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए अधिकारियों ने क्षेत्र का दौरा किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर ने किसानों और प्रभावित लोगों को सहायता का आश्वासन दिया। उप...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराMon, 16 Sep 2024 07:28 AM
share Share

मथुरा बलदेव क्षेत्र में गत दिवस हुई बारिश से हुए नुकसान के आंकलन के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रतीक भरंगर, एसडीएम महावन आदेश कुमार, तहसीलदार सुशील गुप्ता ने क्षेत्र का भ्रमण कर बारिश से हुए नुकसान को जाना और क्षेत्रीय जनता एवं किसानों के नुकसान का सर्वे कर लेखपालों को शीघ्र रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। ब्लॉक प्रमुख बलदेव प्रतीक सिंह भरंगर ने कहा की किसानों के नुकसान के साथ ही जिन लोगो के बरसात में घर गिर गए हैं, उनको भी प्रधानमंत्री आवास के तहत व्यवस्था कराई जाएगी। प्रदेश की योगी सरकार में समस्याओं का तुरंत निवारण होगा। उप जिलाधिकारी आदेश कुमार ने किसानों को भरोसा दिया की शीघ्र ही मुआवजे की व्यवस्था कराई जाएगी। तहसीलदार सुशील गुप्ता ने बताया की बलदेव क्षेत्र से करीब 125 लोगों के लिस्ट आ गई है। अभी ओर नाम भी आ रहे है। अधिकारियों ने नगला राय सिंह रजवाहे टूटने की सूचना पर पहुंचकर तुरंत कार्रवाई करवाई और जुगसना, पचावर, हसनपुर, गोठा, नगरिया में फसलों में हुए नुकसान टूटे हुए मकान का निरीक्षण किया। साथ ही गोशाला में जाकर उनकी स्थिति सुधारने के लिए प्रशासन को अवगत कर दिया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार महावन, हरपाल सिंह प्रधान, संतोष पहलवान, खुशी पहलवान, कृष्णवीर पहलवान, गौरव तोमर, सुरेंद्र सिंह आदि लोग साथ रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें