Notification Icon

मिशन शक्ति में किया जाएगा 100 महिलाओं का चयन

मथुरा। उउत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हिन्दुस्तान समाचार-पत्र द्वारा प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति अभियान की जिला स्तरीय संचालन समिति (जूरी) की बैठक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराThu, 5 Nov 2020 03:35 PM
share Share

उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से हिन्दुस्तान समाचार-पत्र द्वारा प्रारंभ किए गए मिशन शक्ति अभियान की जिला स्तरीय संचालन समिति (जूरी) की बैठक में घरों से लेकर स्कूल, कार्य स्थल से लेकर सड़क तक नारी शक्ति को जागृत करने पर मंथन हुआ। इसके लिए स्वयं सहायता समूह में बेहतर कार्य कर रहीं 100 महिलाओं का चयन भी किया गया।

गुरुवार को कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में हुई जूरी की बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि अभियान के तहत ऐसी 100 महिलाओं का चयन उनके द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए किया गया है। इसमें सोशल वर्क से लेकर शिक्षा व आत्मनिर्भरता की दिशा में किए गए कार्य हैं। उन्होंने कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लघु-कुटीर उद्योग व गृह उद्योग करने वाले महिला समूहों की संचालकों को भी वरीयता से लिया गया है, ताकि ये महिलाएं आने वाले समय में बालिकाओं के लिए उदाहरण बन सकें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें