Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मथुराFor brotherhood hand over disputed land to Hindu side Kumar Vishwas asked for gift from Muslim community on Janmashtami

भाईचारे के लिए हिंदू पक्ष को सौंप दें विवादित जमीन, जन्माष्टमी पर कुमार विश्वास ने मुस्लिम समुदाय से मांगा उपहार

  • ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे कवि डॉ. कुमार विश्वास ने जन्माष्टमी के मौके पर मुस्लिम पक्ष से उपहार मांग लिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मसले पर कुमार विश्वास ने कहा है कि भाई चारा बनाने के लिये मुस्लिम पक्ष विवादित भूमि को हिन्दू पक्ष को सौंप दे।

Dinesh Rathour हिन्दुस्तान, वृंदावनSat, 24 Aug 2024 04:20 PM
share Share

ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के दर्शन करने आए कवि डॉ. कुमार विश्वास ने जन्माष्टमी के मौके पर मुस्लिम पक्ष से उपहार मांग लिया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मसले पर कुमार विश्वास ने कहा है कि भाई चारा बनाने के लिये मुस्लिम पक्ष विवादित भूमि को हिन्दू पक्ष को सौंप दे। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से कहा कि वह भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर उनसे यही प्रति उपहार मांग रहे हैं। श्रीकृष्ण कथा के लिये यहां शनिवार को आये कुमार विश्वास ने कहा कि अगर दूसरे पक्ष के एक हजार लोग भी समझदारी दिखाते हुए विवादित भूमि का खुद अध्ययन करें और इसे श्री कृष्ण के भव्य मंदिर के लिए सौंप दें तो भाईचारा कायम होगा। 

कोलकाता रेप और मर्डर केस पर उन्होंने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन उससे ज्यादा दुर्भाग्यपूर्ण मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा वाम के साथ राम का राजनीतिक रूप से चर्चा करना है क्योंकि भगवान राम का जन्म दुष्टों के संहार के लिए हुआ था। राम के नाम पर अराजकता उचित नहीं है। इससे पूर्व दर्शन करने के बाद उन्होंने आराध्य को भजन भी गाकर सुनाया। सेवायत मनोज गोस्वामी और गोपी गोस्वामी ने ठाकुरजी का प्रसादी व अंगवस्त्र भेंट किया।

कुमार विश्वास ने किये कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन

शनिवार दोपहर प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास ने कुमार विश्वास ने किये कृष्ण जन्म स्थान पर दर्शन किए। कुमार विश्वास के यहां पहुंचने पर जन्म स्थान प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। उन्हें पगड़ी पहनाई गई और प्रसाद भेंट किया। जन्म स्थान परिसर में श्रद्धालुओं के साथ कुमार विश्वास ने कन्हैया-कन्हैया, कन्हैया-कन्हैया, कि तुझको पुकारे दो-दो मैया भजन भी लोगों के साथ गाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें