Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsYoung Man Commits Suicide by Hanging from Neem Tree in Kasba

युवक ने घर में खड़े नीम के पेड़ पर लगाई फांसी

Mainpuri News - करहल। कस्बा में किराए पर रहकर ई रिक्शा चलाकर गुजर बसर कर रहे युवक ने अज्ञात कारणोंवश फांसी लगा ली।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 8 Feb 2025 06:52 PM
share Share
Follow Us on
युवक ने घर में खड़े नीम के पेड़ पर लगाई फांसी

कस्बा में किराए पर रहकर ई रिक्शा चलाकर गुजर बसर कर रहे युवक ने फांसी लगा ली। घर में ही खड़े नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे युवक का शव लटका मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ अजय चौहान ने घटना की जानकारी जुटाई और शव का पोस्टमार्टम कराया है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम वनकटिया निवासी 35 वर्षीय जितेंद्र कुमार पुत्र रघुराई यादव करहल कस्बे में रामलीला गेट के पास किराए पर रह रहा था। वह कस्बे में ई रिक्शा चलाता था। शुक्रवार की शाम लगभग 4:30 बजे जितेंद्र ने घर में ही खड़े नीम के पेड़ पर फांसी लगा ली। जानकारी पाकर सीओ अजय चौहान थाना प्रभारी ललित भाटी के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों से घटना के संबंध में बात की लेकिन परिजन युवक द्वारा लगाई गई फांसी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सके। जितेंद्र की शादी नहीं हुई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें