Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWoman Dies in Hit-and-Run Accident Identity Remains Unknown

दुर्घटना में महिला की गई जान, शिनाख्त नहीं

Mainpuri News - भोगांव। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 22 Feb 2025 06:44 PM
share Share
Follow Us on
दुर्घटना में महिला की गई जान, शिनाख्त नहीं

अज्ञात वाहन की टक्कर से एक महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी मशक्कत की परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के संबंध में एसआई बलबीर सिंह ने बताया कि अपराह्न लगभग एक बजे ग्राम छाछा हाइवे पर एक महिला की अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ग्राम छाछा पहुंची। महिला की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया गया परंतु घटना स्थल पर महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई गई है। शिनाख्त नहीं हो पाने पर शव को तीन दिन तक मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। महिला के शरीर पर लाल रंग की जर्सी, सफेद शर्ट, हाथ में कलावा और काले रंग का पजामा पहने हुए थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें