Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsWedding Brawl in Nagla Kothi 4 Injured Over DJ Dispute

घुड़चढ़ी के समय बरातियों के साथ मारपीट, चार बराती घायल

Mainpuri News - बिछवां। थाना क्षेत्र के नगला कोठी में रविवार रात बारात आई हुई थी। डीजे पर मनमाफिक गाना न बजने से कन्या पक्ष व वर पक्ष में मारपीट हो गई, जिसमें 4 बराती

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 5 May 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
घुड़चढ़ी के समय बरातियों के साथ मारपीट, चार बराती घायल

थाना क्षेत्र के नगला कोठी में रविवार रात बरात आई हुई थी। डीजे पर मनमाफिक गाना न बजने से कन्या पक्ष व वर पक्ष में मारपीट हो गई, जिसमें 4 बराती घायल हो गए। लड़की के चाचा व चचेरे भाई ने हंगामा काटना बंद नहीं किया। डर की वजह से बरात वापस पास के ही गांव रिश्तेदारी में चली गई। सुबह दोनों पक्षों में समझौता हुआ और कस्बा के एक मंदिर में शादी कराई गई। रविवार शाम जनपद फिरोजाबाद के ग्राम अकबरपुर निवासी गौरव पुत्र अशोक कुमार राठौर बरात लेकर क्षेत्र के ग्राम नगला कोठी में कीर्ति पुत्री मोहब्बत सिंह से शादी करने आए थे।

रात को बारात चढ़ रही थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी लड़की के चाचा सिपाही राम व अन्य परिजन उमेश, बिंदु,अमित, दुर्गेश आदि हंगामा काटने लगे। दूल्हे को घोड़ी से नीचे उतार दिया तो बरातियों ने नाराजगी जाहिर की। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें