Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीVillagers Protest for Paved Road After Years of Neglect

मुख्य मार्ग बदहाली का शिकार, बरसात में हुआ दलदल

किशनी। कस्बा के ग्राम रठेह जाने वाला कच्चा मार्ग बरसात के बाद बदहाली का शिकार है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 19 Sep 2024 12:20 PM
share Share

कस्बा के ग्राम रठेह जाने वाला कच्चा मार्ग बरसात के बाद बदहाली का शिकार है। पूर्व में कई बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों से शिकायत की गई परंतु आज तक इस मार्ग का निर्माण नहीं करवाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि प्रार्थना पत्र बहुत दे चुके हैं अब धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। प्रशासन को समस्या का समाधान करना चाहिए। ग्राम पंचायत रठेह के कृष्णा नगर निवासी रामौतार, कृष्ण औतार, सत्यवीर, मुकेश सिंह, विनोद, रविंद्र, कौशल किशोर, नीलू, राजू, सुनील, रोहित, विकास आदि ने बताया कि आजादी के इतने समय बाद भी गांव जाने वाला प्रमुख मार्ग अभी भी कच्चा है। किशनी विधायक, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत की गई परंतु सुनवाई नहीं हुई। बरसात के बाद मार्ग की हालत बदतर हो जाती है। इमरजेंसी में गांव के अंदर एंबुलेंस भी नहीं जा पाती है। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की प्रमुख मार्ग का निर्माण जल्द शुरू न हुआ तो तहसील पर प्रदर्शन किया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें