Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsStray Cattle Attack Claims Life of 60-Year-Old Woman in Gadhiya Bhadol

आवारा गोवंश ने वृद्ध महिला पर किया हमला, आगरा में तोड़ा दम

Mainpuri News - बरनाहल। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया भदोल में आवारा गोवंश ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर हमला कर दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 15 March 2025 05:26 PM
share Share
Follow Us on
आवारा गोवंश ने वृद्ध महिला पर किया हमला, आगरा में तोड़ा दम

थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया भदोल में आवारा गोवंश ने 60 वर्षीय वृद्ध महिला पर हमला कर दिया। हमले में घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया भदोल निवासी 60 वर्षीय सुदामा देवी पत्नी पाल सिंह यादव घर के बाहर सड़क पर जा रही थीं। 12 दिसंबर की रात 8 बजे आवारा गोवंश ने टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी पाकर पहुंचे परिजन उन्हें उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गए। जहां दो दिन चले उपचार के बाद गुरुवार की रात 11 बजे के करीब उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पुत्र सत्यवीर सिंह, संतोष कुमार, प्रवेश कुमार ने बताया इलाके में आवारा गोवंश लगातार खुले में घूम रहे हैं। गोवंश के हमले में उनकी मां की मौत हो गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।