Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsStray Animals Attack Residents in Kasba Urgent Need for Action

सांड़ ने किया हमला, दो लोग घायल

Mainpuri News - बरनाहल। कस्बा व क्षेत्रवासी आवारा जानवरों से परेशान हैं। आए दिन आवारा जानवर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 8 Feb 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
सांड़ ने किया हमला, दो लोग घायल

कस्बा व क्षेत्रवासी आवारा जानवरों से परेशान हैं। आए दिन आवारा जानवर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। शनिवार को कस्बा के वाल्मीकि नगर निवासी 55 वर्षीय दिनेश पुत्र रामौतार खेत से वापस लौट रहे थे। तभी उनके ऊपर आवारा सांड़ ने हमला कर दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहीं आजाद नगर निवासी 55 वर्षीय उस्मान पुत्र भीकम खां पर सांड़ ने हमला कर दिया। वहीं आवारा जानवर खेतों में घुसकर फसलों को नष्ट कर रहे हैं। लोगों ने नगर पंचायत से आवारा जानवरों को पड़कर गौशाला भिजवाए जाने की मांग की है। वहीं चेयरमैन शशि योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि आवारा गोवंश बेहोश किए बिना नहीं पकड़े जा सकते। बेहोशी की दवा आ गई है। जल्द ही आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें