Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीSP Launches Special Campaign Against Crime Ahead of Karhal By-Election

दो जिला बदर पर पुलिस ने कसा शिकंजा

बरनाहल। करहल उपचुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 16 Sep 2024 01:26 PM
share Share

करहल उपचुनाव को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अपराध पर नियंत्रण को क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थानाध्यक्ष रोहिताश सिंह के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र के अपराधियों पर शिकंजा कस रही है। सोमवार को उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह व नंदलाल ने दो अपराधी सुमित पुत्र राजेंद्र सिंह यादव, सत्यवान पुत्र रामसेवक निवासी डालूपुर थाना बरनाहल के खिलाफ जनपद की सीमा से बाहर करने की कार्रवाई की। दोनों अपराधियों ने क्षेत्र में दहशत फैला रखी थी। दोनों अपराधियों को 6 माह तक जनपद की सीमा से बाहर कर दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें