Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsShiv Mahapurana Katha to Support Gotiirth Tulsi Tapovan Gaushala Begins Today

कौशिक महाराज आज से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान

Mainpuri News - मैनपुरी। गौतीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला के सहायतार्थ पुराण मनीषी कौशिक महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण कथा का आयोजन आज शुक्रवार से शुरू होगा।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 20 Feb 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
कौशिक महाराज आज से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान

गोतीर्थ तुलसी तपोवन गोशाला के सहायतार्थ पुराण मनीषी कौशिक महाराज के सानिध्य में शिव महापुराण कथा का आयोजन आज शुक्रवार से शुरू होगा। कथा के भव्य एवं दिव्य आयोजन को लेकर कथा स्थल शीतला माता मंदिर परिसर पर कथा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। आयोजन समिति पदाधिकारी गुरुवार को व्यवस्थाओं को पूर्ण कराने में जुटे नजर आए। कथा संरक्षक डा. संजीव मिश्रा वैद्य व कथा संयोजक डा. कौशलेंद्र दीक्षित ने तैयारियों को पूरा कराया। कथा से पूर्व 21 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे शहर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित भीमसेन मंदिर से शोभायात्रा व कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा करहल रोड, बड़ा चौराहा, संता बंता चौराहा, सदर बाजार, लेनगंज, घंटाघर चौराहा, देवी रोड होते हुए कथास्थल शीतला माता मंदिर पर पहुंचकर समाप्त होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें