Notification Icon
Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीSamajwadi Party Soldiers Wing Meeting Discusses Strategy for Upcoming By-Elections

न संविधान सुरक्षित और न ही देश की सीमाएं सुरक्षित : तेजप्रताप

मैनपुरी। समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मंडल स्तरीय बैठक मंगलवार को नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में जिलाध्यक्ष प्रेमविलास सिंह यादव की अध्यक

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीTue, 17 Sep 2024 01:08 PM
share Share

समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की मंडल स्तरीय बैठक मंगलवार को नगर के आगरा बाईपास रोड स्थित एक मैरिज होम में जिलाध्यक्ष प्रेमविलास सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें प्रदेश की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में जीत दर्ज करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पहुंचे पूर्व सांसद तेजप्रताप यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो संविधान सुरक्षित है और न ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। करहल में उपचुनाव के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे तन मन से जुट जाएं। बैठक में सपा सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल शरद शरण ने कहा कि कार्यकर्ताओं की हिम्मत और ताकत संगठन को दिशा देती है। उपचुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में सैनिक प्रकोष्ठ महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि जो विधानसभा कमजोर है उसे दो साल में कार्यकर्ता डोर टू डोर पहुंचकर मजबूत कर लें। प्रदेश सचिव एवं आगरा मंडल प्रभारी जागेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर वोट हासिल करती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला। जनता सबकुछ समझ चुकी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें