Notification Icon

बाल तिरंगा यात्रा निकाल देशभक्ति के लगाए नारे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मैनपुरी नगर में बाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। युवाओं ने तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए। मोहल्ला हवेली स्थित जाहरवीर महाराज मंदिर से यात्रा शुरू होकर नगर में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 17 Aug 2024 12:23 PM
share Share

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा मैनपुरी नगर में बाल तिरंगा यात्रा का आयोजन शनिवार की शाम किया गया। हाथों में तिरंगा लेकर युवा, किशोर सड़कों पर निकले और भारत माता के जयकारे लगाए। शाम 4 बजे नगर कार्यवाह पारस गुप्ता के नेतृत्व में मोहल्ला हवेली स्थित जाहरवीर महाराज मंदिर से बाल तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। तिरंगा यात्रा ने बाईपास होते हुए सदर बाजार, रामनगर तिराहा होते हुए नगर में भ्रमण किया। इस मौके पर प्रशांत तिवारी, त्रियोगी नारायण, भूपेंद्र, पारस गुप्ता, नीतिश पाल, राहुल तोमर, आदेश गुप्ता, आशीष, सुधीर, शरद चतुर्वेदी, आर्यन, गुड्डू शर्मा, मनीष, विकास, अंकित आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी महाराज सिंह भाटी पुलिस बल के साथ यात्रा के साथ चलते रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें