Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsPM Kisan Samman Nidhi 19th Installment of 2000 Reaches Farmers Accounts

3.28 लाख किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि

Mainpuri News - मैनपुरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19 वीं किश्त किसानों के खातों में पहुंच गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 24 Feb 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
3.28 लाख किसानों के खातों में पहुंची किसान सम्मान निधि

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किश्त किसानों के खातों में पहुंच गई। किसानों के मोबाइल पर 2000 हजार रुपये का मैसेज पहुंचा। मैसेज देखकर किसानों के चेहरों पर मुस्कराहट फैल गई। जिले के 3.28 लाख किसानों के खातों में 19 वीं किश्त पहुंची है। जनपद में 4 लाख से अधिक किसान हैं। केंद्र सरकार किसानों को वर्ष में तीन किश्तों में दो-दो हजार कुल छह हजार रुपये सम्मान निधि के रूप में दे रही है। वर्ष 2019 से इस योजना को शुरू किया गया था। तब से लगातार किसानों को सम्मान निधि दी जा रही है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 वीं किश्त जारी की। जिले के किसानों के खातों में सम्मान निधि के रूप में 2-2 हजार रुपये पहुंचे। 3.28 लाख किसानों के खातों में 65 करोड़ 60 लाख रुपये की धनराशि पहुंची। धनराशि का मैसेज आते ही किसानों के चेहरों पर मुस्कराहट फैल गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें