Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsIndian Farmers Tractor Tiranga Rally on Republic Day Led by BKU

गणतंत्र दिवस पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Mainpuri News - मैनपुरी। भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाह्न पर जिले में गणतंत्र दिवस पर भाकियू ने प्रत्येक ब्लाक पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीMon, 27 Jan 2025 06:12 PM
share Share
Follow Us on
गणतंत्र दिवस पर किसानों ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

भारतीय संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आवाह्न पर जिले में गणतंत्र दिवस पर भाकियू ने प्रत्येक ब्लाक पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। भाकियू के ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में संबंधित ब्लाक के किसान गणतंत्र दिवस पर ब्लाक कार्यालय ट्रैक्टर लेकर पहुंचे। यहां से क्षेत्र में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई। ब्लाक जागीर में ब्लॉक अध्यक्ष शिवराज सिंह राजपूत के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा सागामई से गदाईपुर चौराहा, एलाऊ चौराहा होते हुए ब्लाक पर पहुंचे। लेकिन यहां बीडीओ पहले ही ब्लॉक में ताला लगाकर चले गए। तिरंगा यात्रा में मंडल उपाध्यक्ष राजा ठाकुर, राधेश्याम शाक्य, हरीसिंह राजपूत, घनश्याम दिवाकर, ओमवीर यादव, सुनील यादव मौजूद रहे। घिरोर में ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश चंद्र, नीरज यादव, ब्लॉक सुल्तानगंज पर चंद्रशेखर राजपूत, बेवर में ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजीत कुमार, किशनी में जिलाध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें