शीतला धाम की पेयजल समस्या का जल्द हो जाएगा समाधान
Mainpuri News - मैनपुरी। नगरपालिका के वार्ड 6 शीतला धाम के लोग पेयजल की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे थे।

नगरपालिका के वार्ड 6 शीतला धाम के लोग पेयजल की समस्या से लंबे समय से जूझ रहे थे। समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा था। हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी अभियान से वार्ड में 6 ट्यूवबैल एक किलोवाट के स्वीकृत हुए है। जो वार्ड के लोगों को भरपूर पानी उपलब्ध कराएंगे। निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। बीते 4 अप्रैल को हिन्दुस्तान की टीम ने वार्ड में जाकर समस्या का संज्ञान लिया था। जिसमें सबसे ज्यादा पेयजल की समस्या थी। लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। हिन्दुस्तान का अभियान वार्ड वासियों की कसौटियों पर खरा उतरा और पालिका प्रशासन ने एक नहीं 6 एक किलोवाट के ट्यूवबैल स्वीकृत कर दिए। जिसमें 5 ट्यूवबैल की कोठरी बनकर तैयार हो गई व उसमें बोरिंग भी करा दी गई है। जो कुछ समय बाद वार्डवासियों की प्यास बुझाने का कार्य करेंगे। एक ट्यूवबैल पर कार्य शुरू होना वाकी है।
सभासद अंजू राजपूत व उनके पति गिरजेश राजपूत ने बताया कि वार्ड में अभी भी कई समस्याए हैं। जिसमें नाला न बना होने से जलभराव, साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि है। उम्मीद है कि हिन्दुस्तान के बोले मैनपुरी संवाद से इन समस्याओं पर पालिका प्रशासन ध्यान देगा और जल्द इन समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। अभियान की सफलता से वार्ड में 3 सड़कों का निर्माण भी करा दिया गया है। इतना कार्य होने पर सभासद व वार्ड वासियों ने हिन्दुस्तान का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।