गेंहू के खेत में लगी आग, 21 बीघा फसल राख
Mainpuri News - कोसमा। ग्राम पंचायत के मजरा नगला राजा में स्थित गेंहू के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई।

ग्राम पंचायत के मजरा नगला राजा में स्थित गेहूं के खेतों में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। फायर ब्रिगेड टीम के देरी से आने पर आग में 21 बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ितों ने डीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत कोसमा हिनूद के मजरा नगला राजा में बीती शनिवार दोपहर गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। खेतों में धुआं उठता देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई लेकिन समय से नहीं पहुंची। मौके पर पहुंचे प्रधान रामजी यादव ने जेई को फोन कर बिजली सप्लाई चालू कराई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद खेतों में लगी सबमर्सिबल से पानी डालकर आग बुझाई। इस दौरान नगला राजा निवासी प्रेम सिंह पुत्र दर्शन सिंह की 7 बीघा, विश्राम सिंह पुत्र रामसनेही लाल की 4 बीघा, विनोद पुत्र रामतीर्थ की 5 बीघा, अमित लाल पुत्र नत्थू सिंह की 3 बीघा, राधाकृष्ण पुत्र रूप लाल की 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि अगर फायर ब्रिगेड समय से पहुंच जाती तो नुकसान नहीं होता। वहीं घटना की सूचना लेखपाल को दी गई लेकिन कोई तहसील कर्मी नुकसान का आंकलन करने नहीं पहुंचा। पीड़ितों ने डीएम से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।