Hindi Newsउत्तर प्रदेश न्यूज़मैनपुरीDeputy CM Brijesh Pathak Claims BJP Will Win Karhal By-Election by a Large Margin

करहल किसी का गढ़ नहीं, प्रचंड मतों से जीतेगी भाजपा

करहल। विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों से जुड़ी संगठन की बैठक में भाग लेने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दावा किया कि जो लोग करहल को अपना गढ़ बताते हैं उन ल

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 11 Aug 2024 12:49 PM
share Share

विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों से जुड़ी संगठन की बैठक में भाग लेने आए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दावा किया कि जो लोग करहल को अपना गढ़ बताते हैं उन लोगों को यहां की जनता इस बार जरूर बता देगी कि करहल किसी का गढ़ नहीं है। करहल सिर्फ जनता का गढ़ है। भाजपा उपचुनाव बड़े अंतर से जीतेगी। उन्होंने मंडलवार कार्यकर्ताओं से संवाद किया और पार्टी नेताओं, पदाधिकारियों से अलग-अलग बैठक की। प्रत्याशी के सवाल पर एक बार फिर पर्दा ही पड़ा रहा। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि करहल विधानसभा से पहले लोकसभा के चुनाव हुए। जनता के बीच झूठा प्रचार किया गया लेकिन अब जनता सारी बातें समझ चुकी हैं। प्रदेश की सभी दस सीटों के उपचुनाव को भाजपा जीतेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता करहल विधानसभा सीट को जीतने के लिए अभी से ही जुट जाएं। सरकार की योजनाएं लोगों को बताएं। 2017 से पहले प्रदेश में जो गुंडाराज, भ्रष्टाचार पैदा हो गया था, उसे भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। बैठक में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, संतोष सिंह, विधायक रामनरेश अग्निहोत्री ने भी विचार रखे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें