Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsDelhi Police Arrests Gang Extorting Money in Lawrence Bishnoi s Name

मैनपुरी का प्रधान विश्नोई गैंग की आड़ में डॉक्टरों से कर रहा था वसूली

Mainpuri News - मैनपुरी। दिल्ली पुलिस द्वारा लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देकर वसूली करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया गया है।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीWed, 15 Jan 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
मैनपुरी का प्रधान विश्नोई गैंग की आड़ में डॉक्टरों से कर रहा था वसूली

दिल्ली पुलिस द्वारा लॉरेंस विश्नोई के नाम पर धमकी देकर वसूली करने वाले एक गैंग को गिरफ्तार किया गया है। बीती 10 जनवरी को इस गैंग के सदस्यों की गिरफ्तारी की गई। इस गैंग में मैनपुरी का एक युवक भी गिरफ्तार हुआ है। सोशल मीडिया पर इस आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा है। बताया गया है कि कुरावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिढ़पुरा का प्रधान विश्नोई गैंग के नाम पर डॉक्टरों से वसूली कर रहा था। बुधवार को आरोपी के परिजनों ने उसके निर्दोष होने की बात कही और कहा कि पुलिस उसे झूठा फंसा रही है। कुरावली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिढ़पुरा के प्रधान सबल सिंह की गिरफ्तारी और उसके लॉरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े होने की जानकारी फैली तो ग्रामीण हैरान रह गए। ग्रामीणों ने बताया कि सबल सिंह की ननिहाल सिढ़पुरा में है और चार भाई है। सबल ज्यादातर आगरा और दिल्ली में रहता है। प्रधानी के कामकाज प्रभावित हुए तो उसके अन्य भाई प्रधानी संभालने लगे हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि वह आगरा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। उसे ऋषि नाम के व्यक्ति ने झूठा फंसाया है। जब उसने ऋषि को रुपये नहीं दिए तो उसे पुलिस से मिलकर फंसवा दिया। गाजियाबाद निवासी ऋषि उर्फ राहुल शर्मा, आगरा निवासी हर्ष उर्फ आकाश, गाजियाबाद निवासी अरुण के साथ मैनपुरी के सबल सिंह की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस ने की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें