Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCrackdown on Illegal E-Rickshaws and Tempos 20 Vehicles Seized in Karhal

20 ई रिक्शा और टेंपो तथा 70 बाइक सवारों के काटे गए चालान

Mainpuri News - मैनपुरी। अवैध ई रिक्शा और टेंपो के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSat, 19 April 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
20 ई रिक्शा और टेंपो तथा 70 बाइक सवारों के काटे गए चालान

अवैध ई रिक्शा और टेंपो के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ शिवम कुमार यादव ने करहल क्षेत्र में अभियान चलाया और 20 ई रिक्शा और टेंपो अवैध रूप से संचालित पाते हुए चालान काट दिए। यह सभी ई रिक्शा और टेंपो करहल थाने में खड़े कराए गए। 70 बाइक सवारों पर भी बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान काटने की कार्रवाई हुई है। एआरटीओ शिवम कुमार यादव ने शनिवार की सुबह 10 बजे से अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। करहल थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थान पर 20 ई रिक्शा और टेंपो अवैध रूप से चलते हुए पाए गए। ज्यादातर के पास लाइसेंस नहीं था। कोई बिना पंजीकरण और कोई बिना फिटनेस के टेंपो चलाते हुए पाया गया। इन सभी को पकड़ा गया और उनके चालान काटकर इन्हें थाने में खड़ा कर दिया गया। एआरटीओ ने बताया कि शासन के निर्देश पर अवैध ई रिक्शा और टेंपो के खिलाफ अभियान चल रहा है। अब तक 300 से अधिक अवैध वाहनों पर कार्रवाई की जा चुकी है। यह अभियान 30 अप्रैल तक लगातार चलेगा। अवैध ई रिक्शा और टेंपो बिल्कुल नहीं चलने दिए जाएंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें