Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsCloudy Weather Brings Light Rain and Farmer Concerns in Uttar Pradesh

अचानक हुई रिमझिम बारिश ने बढ़ा दी किसानों की धड़कनें

Mainpuri News - मैनपुरी। बुधवार से आसमान में छाए बादल गुरुवार की सुबह बरस पड़े। तड़के सुबह लगभग 5 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 20 Feb 2025 06:02 PM
share Share
Follow Us on
अचानक हुई रिमझिम बारिश ने बढ़ा दी किसानों की धड़कनें

बुधवार से आसमान में छाए बादल गुरुवार की सुबह बरस पड़े। तड़के सुबह लगभग 5 बजे रिमझिम बारिश शुरू हो गई। ये बारिश पूर्वाह्न 11 बजे तक रुक-रुककर होती रही। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान से बादल छटने लगे तो धूप खिल गई। शाम होते-होते आसमान में हल्के बादल छाए थे। शुक्रवार आज भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार किसानों को चिंता करने जैसी बात नहीं है। बारिश की संभावना न के बराबर है। जनपद में सरसों की फसल पककर तैयार खड़ी है। किसानों ने कहीं-कहीं तो कटाई भी शुरू कर दी है। आलू की खोदाई भी चल रही है। गेहूं की फसल में भी बाली आ गई है। ऐसे में बिगड़ा हुआ मौसम फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचा सकता है। बुधवार से आसमान में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार की सुबह छाए बादल बरसने लगे। रिमझिम बारिश शुरू हुई तो किसानों की चिंताएं बढ़ गई। आसमान में घने बादल छाने, रिमझिम बारिश और हवाएं चलने से हल्की सर्दी का भी एहसास हुआ। सुबह 10 बजे तक रुक-रुककर रिमझिम बारिश हुई। इस बारिश से फसलों में नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन किसानों की धड़कनें बढ़ी रहीं। दोपहर के बाद मौसम में हल्का परिवर्तन भी हो गया। आसमान में बादल छट गए और धूप निकल आयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें