Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsBuddha Purnima Celebration Grand Procession with Music and Devotion

बुद्ध शोभायात्रा झाकियों, बैंडबाजों सहित धूमधाम से निकाली

Mainpuri News - भोगांव। बुद्ध पूर्णिमा समारोह समिति के संयोजन में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा आकर्षक झाकियों एवं बैंड बाजों सहित धूमधाम से निकाली गई।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीSun, 11 May 2025 06:10 PM
share Share
Follow Us on
बुद्ध शोभायात्रा झाकियों, बैंडबाजों सहित धूमधाम से निकाली

बुद्ध पूर्णिमा समारोह समिति के संयोजन में भगवान बुद्ध की शोभायात्रा आकर्षक झाकियों एवं बैंड बाजों सहित धूमधाम से निकाली गई। लोगो ने शोभायात्रा पर पुष्पबर्षा की। युवा बैंडों की आकर्षक धुनों पर नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा की शुरुआत पुरानी आलू मंडी से पैक्सफेड चेयरमैन प्रेम सिंह शाक्य, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी तथा समिति के अध्यक्ष आलोक सिंह के साथ बुद्ध की आरती उतारकर कर की। जगह जगह लोगोँ ने खाने पीने का सामान वितरित किया। शोभायात्रा पर लोगों ने अपनी अपनी छतों से पुष्पवर्षा की। युवा चक्रवर्ती सम्राट अशोक तथा भगवान बुद्ध की जय जयकार कर रहे थे।

शोभायात्रा पुरानी आलूमंडी से प्रारंभ होकर महामाया बुद्ध विहार पहुंचकर धम्म सभा में परिवर्तित हो गई। जहां महाराज सिंह शाक्य, दीपेंद्र शाक्य आदि ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर योगेश कठेरिया, सतेंद्र शाक्य, गोपाल दास लोधी, अरविंद शाक्य, आलोक रतन, ईश्वर दयाल, गौरव शाक्य, पुष्पेंद्र शाक्य, नितिन उमेश, अयाज मंसूरी, शिवम शाक्य, सुरेश भारती, हीरालाल शाक्य, पंकज शाक्य,महेश बौद्ध, रावल सिंह यादव आदि मौजूद रहे। संचालन श्याम सिंह शाक्य ने किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें